New Ad

पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन लोग झुलसे, कई की हालत नाजुक

0

उत्तर प्रदेश :  के सहारनपुर जनपद में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा में शुक्रवार सुबह एक पटाखा फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं आग में झुलसे कई लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पटाखा फैक्टरी में आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। उधर, फैक्टरी में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि फैक्टरी में अचानक से तेज धमाका हुआ।

धमाका इतना तेज था कि आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कांप गए। उन्होंने बताया कि इस फैक्टरी में करीब दो हजार मजदूर काम करते हैं। बता दें कि मांगी (38), पूनम (42) और युवक मनोज कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। इन लोगों के साथ आये परिजनों ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में काफी संख्या में मजदूर थे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। उन्हें अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग बढ़ती चली गई। वहीं सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने जिला अस्पताल पहुंचकर झुलसे लोगों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद डीएम अखिलेश कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. एस चनप्पा भी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने झुलसे लोगों के तत्काल बेहतर उपचार के निर्देश दिए। डीएम का कहना है कि फैक्टरी का लाइसेंस था। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अभी तक छह लोगों के झुलसने की जानकारी है। सीएमओ ने बताया कि मांगी कि हालत गंभीर है। कुछ लोगों ने बताया कि यह फैक्टरी अमित कुमार के नाम से संचालित की है वह देहरादून के निवासी बताये जा रहे हैं। दमकल विभाग की टीमें और ग्रामीण आग बुझाने में लगे हुए हैं। आग में कई वाहन भी जल गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.