New Ad

 कन्नौज पहुंच भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री

0
किसानों की बिजली माफ करने की बात सजन में उठाएंगे अखिलेश यादव
आने वाले समय में समाजवादी पार्टी सदस्यता  अभियान चलाएगी
 कन्नौज l आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ताबड़तोड़ दौरा कर रहे हैं उसी कड़ी में एक दिन पूर्व सपा नेत्री कंचन कनौजिया के यहां संवेदनाएं व्यक्त की तो वहीं आज मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया l
 समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए ताबड़तोड़ दौड़ा करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की दिशा में सभाएं कर रहे हैं उसी क्रम में आज कन्नौज  स्थित सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और मीडिया से मुखातिब होकर जमकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर बरसते नजर आए उन्होंने बताया कि तिर्वा निवासी सपा नेत्री कंचन कनौजिया के पुत्र की कैंसर से मृत्यु हो गई अगर सपा कार्यकाल में बने कैंसर अस्पताल में सरकार सही सुविधाएं और अच्छे डॉक्टर देती तो शायद   सपा नेत्री के पुत्र को बाहर कहीं नहीं ले जाना पड़ता है उसका यही इलाज हो जाता इस सरकार में विकास कार्यों को नहीं किया जाता है  इस सरकार में दूध और दही पर टैक्स लगाया जाता है उन्होंने तंज कसते हुए कहा दूध पर टैक्स लगाया जा सकता है तो गोबर पर भी टैक्स लगाया जाना चाहिए तालिग्राम की घटना पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा यह घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति के तहत हुई उन्होंने कहा सरकार ने मंत्री  विशेष जाति के होने के चलते अपमानित महसूस करते हैं भ्रष्टाचार को लेकर उन्होंने कहा की आजादी के बाद 75 सालों में इतना भ्रष्टाचार नहीं हुआ है जितना कि इस भाजपा की सरकार में हो रहा है महंगाई को लेकर उन्होंने डीजल पेट्रोल गए गैस के  दामों पर कोई चर्चा ना करें इसके लिए यह सरकार दूसरे मामलों में ध्यान भटकाने का कार्य करती है बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहां की नकल करने मे  भी अक्ल होनी चाहिए उन्होंने आगे कहा कि 5 किलोमीटर चलने पर ही दो पुल अधूरे दिखाई दिए इस प्रकार विकास के नाम पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी को घेरते  हुए नजर आए वहीं कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर  संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाने की भी बात कही कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अनिल दोहरे कलीम खान नवाब सिंह यादव अरविंद यादव अनिल पाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे l
Leave A Reply

Your email address will not be published.