New Ad

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वाए

0 296

गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वाए।

 

इंडिया Live:हरियाणा के फरीदाबाद में शादी से इनकार करने पर गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगहों से उसकी हड्डी भी तुड़वाई। उसे इस कदर अधमरा कर छोड़ दिया कि वह मदद के लिए किसी को कॉल तक नहीं कर सका। बॉयफ्रेंड को उधार लिए रुपए लौटाने के बहाने घर बुलाया था।

घायल बॉयफ्रेंड 17 दिन से दोनों हाथों और पैरों पर प्लास्टर बांधे अस्पताल में पड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से 2 आरोपियों अमन सिकारी (26) और किशन उर्फ हन्नी (28) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों फरीदाबाद की जवाहर कॉलोनी के रहने वाले हैं। गुलशन ने आगे बताया- महिला के साथ उसकी अक्सर मुलाकात होने लगी। इसके बाद उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला ने अपने पति को छोड़ दिया। उसने पति पर कोर्ट में तलाक का केस दायर कर दिया। इसी बीच गुलशन भी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी-बच्चे सारन गांव में ही रहने लगे। दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी करो। मैंने महिला को पहले ही बता दिया था कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला फिर भी मुझ पर दबाव डालती रही। इससे परेशान होकर मैंने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों के बीच झगड़ा हो गया। गुलशन के मुताबिक, इसके बाद महिला के भाई अमित ने उसे कॉल किया। उसने कहा कि घर आकर रुपए ले जाए। जब उसने पहले मारपीट की बात कही तो अमित ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। उसकी बातों में आकर वह चला गया। अभी वह घर के करीब पहुंचा ही था कि गली के बाहर ही बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। उसमें महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे।

गुलशन के मुताबिक, उस पर डंडे, सरिया और चाकू से हमला किया गया। पीट-पीटकर उसकी हड्डियां तोड़ी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद उसे अधमरा वहीं सड़क पर छोड़कर आरोपी भाग गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची थी कि किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.