
हाथरस गैंगरेप: पीड़िता के परिजनों से मिलाने जा रहे राहुल-प्रियंका का काफिला ग्रेटर नोएडा में रोका, पुलिस ने कांग्रेसियों पर किया लाठीचार्ज
यूपी : हाथरस गैंगरेप मामले को लेकर सियासत होती जा रही है। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के लिए हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के काफिले को पुलिस ने ग्रेटर नोएडा जीरो प्वॉइंट पर रोक दिया है
इसके साथ ही पुलिस द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया गया है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में अब पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े हैं
जानकारी के अनुसार, गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के लिए हाथरस जा रहे हैं राहुल और प्रियंका गांधी का काफिला डीएनडी से तो निकल गया, लेकिन ग्रेटर नोएडा जीरो प्वॉइंट पर पहुंचते ही रोक दिया गया।
इसके चलते ट्रैफिक जाम लग गया है। राहुल और प्रियंका गांधी को रोकने लिए ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट और जेवर टोल प्लाजा पर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा काफिले की गाड़ियां रोके जाने के बाद राहुल और प्रियंका कड़े सुरक्षा घेरे में अब पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े हैं।
यूपी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के खिलाफ गुरुवार सुबह से ही हजारों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता डीएनडी फ्लाईओवर पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं। हालात को काबू करने के लिए डीएनडी पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।