ऊंचाहार/रायबरेली : कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 1 किलो एक सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक बबलू कुमार मौर्या निवासी इमिलिया पुरवा मजरे ऊंचाहार देहात बताया जाता है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शनिवार की शाम क्षेत्र के चड़रई चौराहा से एक युवक को अवैध असलहा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक क्षेत्र के गांव शहजाद पुर निवासी टिंकू सिंह बताया गया है। पुलिस को उसके पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद हुआ है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त टिंकू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।