New Ad

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने होटल में की छापेमारी प्रेमी युगल बरामद

0

कानपुर : कल्याणपुर स्थित एक होटल में हिमाचल प्रदेश पुलिस ने छापा मारकर प्रेमी युगल को बरामद किया। पुलिस दोनों को पकड़ कर अपने साथ ले गई वह पिछले 3 दिनों से छिपे हुए थे। हिमाचल पुलिस का कहना था कि वहां पर लड़की के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है।

 

जानकारी के अनुसार आवास विकास चौराहे पर स्थित एक होटल में बुधवार को हिमाचल पुलिस ने छापेमारी की कमरा नंबर 308 में घर से भागे प्रेमी युगल मिले। दोनों पिछले 3 दिनों से यहां पर छिपे हुए थे। होटल के रिकॉर्ड में दोनों की आईडी सही पाई गई है। बताया जाता है कि फतेहपुर का रहने वाला एक लड़का हिमाचल प्रदेश की रहने वाली लड़की दोनों एक साथ घर से भागे थे। लड़की के परिजनों ने हिमाचल प्रदेश में लड़की के भागने की एफआईआर दर्ज कराई थी।

 

जिसके बाद पुलिस दोनों को तलाश में जुटी थी। मोबाइल लोकेशन लगातार लड़के की कानपुर में मिल रही थी इसके आधार पर पुलिस में होटल छापेमारी कर दोनों को बरामद किया। पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई है। होटल मैनेजर ने पुलिस को बताया कि प्रेमी युगल एक एप के जरिये की गयी बुकिंग पर आए थे। हालांकि बताया जा रहा है कि हिमाचल पुलिस की छापेमारी की सूचना कल्याणपुर पुलिस को नहीं है। इस संबंध में कल्याणपुर थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई है लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.