New Ad

बर्फीली पछुआ हवाओं ने बढाई ठंड,घने कोहरे से ठंड ने दिखाए तीखे तेवर,ठिठुरे लोग-

0
कुड़वार,सुल्तानपुर ; मौसम का मिजाज बदलने से पूरा जनपद बर्फीली हवाओं व घने कोहरे के आगोश में है। जिससे ठंड में काफी इजाफा हो गया है। न्यूनतम तापमान गिरकर 5.0डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।घने कोहरे के कारण लोगों को बुधवार शाम से सुबह करीब नौ बजे तक आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। आपको बताते चलें कि विगत तीन चार दिनों से लोग कड़के की ठंड से बेहाल हैं।
दोपहर के समय भी धूप भी बेअसर दिखाई दे रही है।मौसम विभाग की मानें तो अगले 24घंटे में कोहरा छाए रहने,औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने व पछुआ हवा सामान्य गति से चलने का अनुमान लगाया है। इससे अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं।
आपको बताते चलें कि बुधवार को भी मौसम का रुख बदल जाने से सुबह के समय पूरा जिला घने कोहरे की चादर से लिपटा रहा जिससे ठंड में इजाफा हो गया। घने कोहरे ने वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लगा दिया,लोगों को कल भी आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा
कोहरा व पछुआ हवा चलने से न्यूनतम तापमान गिरकर 5.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लिया। दोपहर तक लोग कड़के की ठंड से परेशान रहे। दोपहर के समय निकली हल्की धूप बेअसर रही।शाम होने पर एक बार फिर गलन भरी ठंड शुरू हो गई।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोहरा छाए रहने,औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने व पछुआ हवा सामान्य गति से चलने का अनुमान लगाया है। इससे अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.