New Ad

भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या लोग कांग्रेस से जुड़ रहे-दुबे

0

लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों तथा उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा के लिए लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षों से प्रेरित होकर युवा समाजसेवी चन्द्र पाल सजन,नत्थू राम,अमन बाल्लकि,पवन पाल सहित उनके सैकड़ों लोगों ने बुुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह,महिला कांग्रेस मध्य जोन अध्यक्ष ममता चौधरी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, योगेश दीक्षित,अजय राय, विधायक वीरेन्द्र चौधरी, अनिल यादव इटावा तथा मीडिया संयोजक अशोक सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.