New Ad

देवरिया में अलका सिंह को जनता ने तीसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया है।

0

देवरिया: देवरिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष के रूप में अलका सिंह को नगर वासियों ने अपना रहनुमा चुन कर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया है। भारतीय जनता पार्टी ने देवरिया नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार निवर्तमान अध्यक्ष अलका सिंह पर दुबारा दाव लगाया था। अलका ने अपने समर्थकों के साथ अथक प्रयास कर पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में किये गए विकास के कार्यो को लेकर जनता के बीच गई और देवरिया नगर की देवतुल्य जनता ने उनके द्वारा किये गए विकास कार्यो को लेकर अपनी बहू/बेटी समझकर तीसरी बार अध्यक्ष चुना है।

तीसरी बार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के रूप में कड़ी मशक्कत के बाद चुनाव जीती अलका सिंह ने नगरवासियों को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि यह जीत हमारी नहीं है नगर की देवतुल्य आम जनता की है। आने वाले समय में पूरा प्रयास करूंगी की नगर वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरु।मोदी योगी की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करूंगी और आने वाले समय में शहर का विकास होगा जो भी मूलभूत समस्याएं हैं उसे दूर की जायेगी। शहर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने का प्रयास करूंगी। मेरी जीत 24 कैरेट सोने की है।

आपको बता दें निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पी मोदनवाल छठवें राउण्ड तक भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह से

मामूली बढ़त में रहीं उसके बाद सातवें राउण्ड की गिनती के बाद से आठवें व नवें राउण्ड में नव निर्वाचित अध्यक्ष अलका सिंह 25662 मत

पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा से बागी अमित मोदनवाल की पत्नी निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पी मोदनवाल को 645 मतों से पराजित कर दूसरी बार कमल खिलाया और तीसरी बार देवरिया पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर पुनः आसीन हो गई। वहीं जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं

उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.