New Ad

प्लास्टिक मुक्त लखनऊ के दृष्टिगत मा. महापौर ने किया सूरत स्थित प्लास्टिक वेस्ट कलेशन एवं प्रॉसेसिंग प्लांट का भ्रमण

0

लखनऊ: मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा लखनऊ नगर निगम द्वारा शहर को विकसित करने हेतु किये जा रहे कार्यों एवं चल रही योजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सूरत, गुजरात मे स्वयं जाकर वहां की तकनीकों का गहनता से अवलोकन किया जा रहा है।जिस क्रम में आज उनके द्वारा प्लास्टिक वेस्ट कलेशन एवं प्रॉसेसिंग प्लांट का भ्रमण कर अवलोकन किया गया।

उक्त के क्रम में मा. महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के द्वारा अपर नगर आयुक्त श्री अवनींद्र कुमार जी के साथ आज दिनांक 03.08.2023 को सूरत नगर निगम में संचालित लगभग 100 टन प्रतिदिन (tpd) की क्षमता वाले प्लास्टिक वेस्ट कलेशन एवं प्रोसेसिंग प्लांट का भ्रमण किया गया।सूरत नगर निगम द्वारा ईको विजन इंवायरमेंट रिसोर्स लिमिटेड  नामक एजेंसी के माध्यम से पी.पी.पी. मोड पर संचालित उक्त प्लांट का गहनता से अवलोकन किया गया।इस प्लांट के माध्यम से सूरत नगर निगम द्वारा प्लास्टिक वेस्ट का सफलता पूर्वक निस्तारण कर उपयोग योग्य बनाया जाता है। उक्त प्लांट के द्वारा प्लास्टिक रिसाइक्लिंग प्रॉसेस को 6 अहम पड़ावों (1.sorting and segregation, 2.primary washing, 3.shredding and cleaning, 4. hot air drying, 5. Agglomeration, 6. Extrusion) से पूर्ण किया जाता है।

लखनऊ महानगर में भी प्लास्टिक वेस्ट के सफलतापूर्वक निस्तारण हेतु इसी प्रकार के प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की आवश्यकता के दृष्टिगत भूमि का चयन कर आवश्यक वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था करते हुए निकट भविष्य में कार्यवाही की जाएगी। जिससे नगर को प्लास्टिक मुक्त करने में काफी हद तक सफलता प्राप्त हो सकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.