New Ad

पदक जीतकर पहचान बना रहा भारत : पीएम मोदी  

0

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार हमेशा ही उनके साथ खड़ी है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पुरुष हॉकी टीम के ओलंपिक में पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक ऐसे समय जब पूरा देश उपलब्धियां हासिल कर रहा है तब कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए संसद को नहीं चलते दे रहे हैं। वो ये नहीं समझ रहे हैं कि आज का भारत पद नहीं पदक जीतकर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी से लड़ रहा है। इस समय भी देश पूरी क्षमता से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि देश आगे बढ़े वो हर रुकावट डालना चाहते हैं लेकिन ये देश नहीं रुकेगा।

महामारी के दौरान यूपी के करोड़ों परिवारों को हर महीने मुफ्त अन्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी को पहले हमेशा से ही राजनीतिक चश्में से देखा गया। इन लोगों ने कभी नहीं सोचा कि यूपी देश की समृद्घि का रास्ता भी बन सकता है। किसी ने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तो किसी ने अपने परिवार को सद्घि बनाने के लिए इस्तेमाल किया पर डबल इंजन की सरकार ने यूपी को संकुचित दायरे से बाहर देखने का तरीका विकसित किया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब यूपी के अपराधियों में भय व्याप्त है। आज यूपी में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनता का पैसा सीधे लोगों के खाते में पहुंचे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में हैं। उन्होंने भी लाभार्थियों को संबोधित किया और कहा कि सरकार अयोध्या के विकास के साथ ही गरीबों का भी विशेष ख्याल रख रही है। कोरोना के मुश्किल समय में न सिर्फ अन्न उपलब्ध करवाया गया बल्कि लोगों के खाते में सहायता राशि भी उपलब्ध करवाई गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.