New Ad

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यशाला का आयोजन

0 216
Audio Player

बाराबंकी :  पुलिस लाइन सभागार मे वामा सारथी के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस फैमली वेलफेयर एसोसिएशन सारथी की अध्यक्ष अन्विता प्रसाद ने किया। अन्विता प्रसाद ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आपको अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर महिला पुरुष से हर क्षेत्र आगे निकलती जा रही है। ये अपने आप में मिसाल है। स्त्री रोग की जानी मानी डॉ स्वेता सिंह व सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ संजीव पाल ने महिलाओं को उनके उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

वही समाजसेवी अमृता शर्मा ने महिलाओं को अपने बच्चो के साथ कैसे पेश आना चाहिए और होटलो पर मासूम बच्चो को मजदूरी कराने के खिलाफ सम्बन्धित विभाग से शिकायत करे। एएचटीयू प्रभारी शमानाज सिद्दीकी ने महिलाओं को अपने अधिकार के संबंध मे विभिन्न हेल्प लाइनों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के दौरान ताइक्वांडो के प्रशिक्षक अनिल धानुक ने अपनी टीम के साथ लोगो को आत्मरक्षा के गुर सिखाये। इस मौके पर प्रतिसार निरक्षण राजकुमार मिश्रा, महिला थानाध्यक्ष शकुंतला उपाध्याय, समाजसेवी गुलजार बानो आदि मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.