New Ad

ये दुख की बात है किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा :मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

0

दिल्ली : कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है। दिल्ली एनसीआर में भी भारत बंद का अच्छा खासा असर देखने को मिला। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही वाहनों की चेकिंग होती रही जिसके कारण कई रास्तों पर जाम लग गया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर कहा कि ये दुख की बात है कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर किसानों को भारत बंद का आह्वान करना पड़ रहा है। अगर आजाद भारत में भी किसानों की नहीं सुनी जाएगी तो फिर कहां सुनी जाएगी? मैं केंद्र सरकार से अपील करता हूं कि जल्द से जल्द उनकी मांगे मानें।

बता दें कि कई विपक्षी पार्टियों ने किसानों के इस भारत बंद का समर्थन किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस संबंध में ट्वीट किया कि मैं किसानों के साथ खड़ा हूं। उन्होंने लिखा कि किसानों का अहिंसक सत्याग्रह आज भी अखंड है। लेकिन शोषण-कार सरकार को ये नहीं पसंद है इसलिए आज भारत बंद है।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को सपा का पूर्ण समर्थन है। देश के अन्नदाता का मान न करनेवाली दंभी भाजपा सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। किसान आंदोलन भाजपा के अंदर टूटन का कारण बनने लगा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.