New Ad

बादल रहेंगे, बरसात का अभी रुझान नहीं

0

न्यूनतम 6, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा
गेहूं के लिए मुफीद है मौसम, आलू व सरसों को लेकर किसान सतर्क रहें

मथुरा। तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को पूरे दिन सूर्य देव कोहरे की चादर में लिपटे रहे। राया कृषि फार्म पर न्यूनतम तापमान छह डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस चल रहा। एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह का बना रहने का अनुमान जताया गया है। बीच बीच में बादल छाए रहेंगे लेकिन बरसात का रुझान नहीं अभी नहीं है। उप कृषि निदेशक राम कुमार माथुर ने बताया कि इस तरह का मौसम रवी सीजन की फसलों के लिए अच्छा रहता है लेकिन जरूरी है कि सूर्य की रोशनी फसलों तक पहुंती रहे। खासकर गेहूं की फसल के लिए कम तापमान अमृत समान है। कम तापमान रहने से गेहूं की फसलों में अधिक कल्ले फूटेंगे और उत्पादन भी अधिक होगा। वहीं कई दिनों तक लगातार बादल या कोहरा रहने से सरसों और आलू की फसल को चिंता बढ सकती है। किसानों को इस दौरान कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। उन्होंने बताया कि तापमान लगातार कम रहता है और सूर्य की रोशनी फसलों तक नहीं पहुंचती है तो आलू किसान खेत के आसपास धुंआ कर दें। वहीं सिंचाई की आवश्यकता है तो सिंचाई भी कर दें, जिससे पाले की संभावना को निरस्त किया जा सके। सरसों की फसल में भी रोग आने की संभावना बन जाती है। इसके लिए किसान विशेषज्ञों की राय के मुताबिक फसल का बचाव करते रहें। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सर्दी के मौसम को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक की सभी स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की थी। छह दिन की यह छुट्टियां मंगलवार को खत्म हो रही हैं। आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी अवकाश चल रहा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए अवकाश के दिनों को बढाया जा सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.