New Ad

जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की हुई शुरआत , उ प्र साकार ने की जुमलों की बरसात &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8211; लल्लू

0

 

लखनऊ : सोशल मीडिया पर कांग्रेस को रफ्तार देने के लिए कांग्रेस ने सेव डेमोक्रेसी, सेव इंडिया, जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया कैम्पेन की शुरआत की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कहा कि इससे जनता की समस्यओं को कांग्रेस उठाएगी  लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने जॉइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान की शुरआत की है अजय लल्लू ने कहा कि देश मे विरोध करना आज पाप हो गया है ये सरकार विरोध को कुचल रही है, लोकतंत्र को कुचल रही है लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने अभियान की शुरआत की है।सोशल मीडिया वारियर बनेगा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता। उन्होंने नारा दिया कि मिलाएं हाथ से हाथ जुडे कांग्रेस के  साथ। इस दौरान कांग्रेस ने मिस्ड कॉल नंबर व व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया।

 

बजट पर अजय कुमार लल्लू ने कहा यूपी सरकार ने आज फिर नए जुमलों के साथ बजट को पेश किया।किसानों के साथ धोखा, नौजवानों के साथ विश्वासघात, गरीब वंचितों के लिए कोई योजना नही,विकास से कोसों दूर रहा बजट। 2017 में सरकार आई तो इन्होंने कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया, 2017 से आज तक एक भी बैठक इस आयोग की नही हुई। इस साल नया जुमला बोला गया, आत्मनिर्भर कृषि संमोनीत विकास योजना भी जुमला साबित होगा। सरकार का रिकॉर्ड भी झूठा है। किसानो के लिए भी कुछ नही है, सरकार ने मुआफ़्ज़े के नाम पर सिर्फ दिखावा किया है। किसान को लाठी दी जा रही, डीजल, पेट्रोल सब महंगा हो गया है। युवा रोज़गार के नाम पर भी सरकार छलावा कर रही है।

 

सरकार रोज़गार चाहती नही है, दावे खोखले हैं। भर्तियां रुकी पड़ी हैं, अभ्यर्थी आंदोलन व धरना प्रदर्शन कर रहे लेकिन उनकी सुनवाई नही है। सरकार कहती है कि जो होता है होने दो, मतलब सरकार कुछ चाहती है नही। अबतक कोई भी उद्योग सरकार नही लगा पाई है। सरकार के पास कोई योजना नही है, सिर्फ झूठ है। मुख्यमंत्री जी पीआर से ये प्रदेश नही चलेगा।सरकार ने पीआर के भरोसे आंकड़ों को दिखाया, जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.