New Ad

मृतक पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख  रूपये देने पर  पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

0

कानपुर : जीनियस प्रेस एसोसिएशन उ. प्र. के पदाधिकारीगण प्रदेश अध्यक्ष गिरीश खरे,  डा. के.एम. त्रिपाठी प्रदेश प्रभारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री कुलदीप सक्सेना, उपाध्यक्ष अनुपम कुमार शुक्ला, प्रदेश सचिव सुरेश चौरसिया व  कीर्ति कुमार शुक्ला, एस के मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पीएन शर्मा विधि सलाहकार पदम चंद्र गुप्ता, संगठन मंत्री आशीष मिश्रा एवं सदस्यगण रविंद्र त्रिपाठी,मुकेश दीक्षित, प्रदीप नागर, जयप्रकाश तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोविड-19 संक्रमण के कारण दिवगंत हुए पत्रकारों के आश्रितों को  10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने पर सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

गिरीश खरे ने कहा कि हमारी एसोसिएशन काफी समय से मृतक पत्रकार के आश्रितों को सहायता दिए जाने की मांग कर रही थी जिसे मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है।उन्होंने कहा कि यह आर्थिक सहायता राशि मृतक  पत्रकार की पत्नी व बच्चों को ही अनुमन्य होगी परिजनों के न होने पर यह राशि उनके वारिसान  को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि  मृतक पत्रकारों को आर्थिक सहायता हेतु जनपद के जिला सूचना कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री से शीघ्र प्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून  बनाये जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.