
अयोध्या। वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश गुप्ता का 67 वां जन्मदिन शहर के एक होटल में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मौजूद पत्रकारों ने उन्हें लंबी आयु की शुभकामना दी। 67 वें बसंत में प्रवेश करने वाले जय प्रकाश गुप्ता ने केक काटकर साथी पत्रकारों का मुंह मीठा कराया। साथियों ने भी उन्हें माला पहना कर लंबी आयु की कामना करते हुए शुभकामना दी।वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी ने जेपी गुप्ता के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकारों में इनकी गणना होती है।इनके द्वारा तमाम समस्याओं को उजागर कर लोगों की मदद करते रहते हैं जिससे समाज को नई दशा व दिशा मिलती है। इस मौके पर उपजा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि सभी पत्रकारों को अपने पत्रकार भाई व अन्य साथियों को ऐसे मौकों पर इकट्ठा होकर खुशी मनाने का मौका मिलता रहता और समस्याओं पर भी वार्ता होती है।इसी तरह समाज सेवी राजेश सिंह मानव के द्वारा जय प्रकाश गुप्त को शाल ओढाकर विनय पत्रिका देकर शुभकामना दी गयी।इस मौके पर उपजा संगठन द्वारा जय प्रकाश गुप्त को उनके द्वारा संगठन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया।जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव जिला महामंत्री डीके तिवारी उपाध्यक्ष राकेश वैद अजय श्रीवास्तव विस्मिल्लाह खान जिला सचिव जगदंबा श्रीवास्तव संगठन मंत्री पवन पांडेय राकेश तिवारी मो तुफैल ओम प्रकाश श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी राजेन्द्र कुमार दूबे ,सुरजीत वर्मा लव पाण्डेय सोनू वर्मा रवि कान्त आर्य रमाकांत गौड़ सोहावल अध्यक्ष डीपी वर्मा मिल्कीपुर महामंत्री विनय गुप्ता वेद चौरसिया दिनेश जायसवाल विजय पाठक मनोज दूबे परमजीत कौर नीलम सिंह ममता सिंह सुबोध श्रीवास्तव प्रमोद पाण्डेय साजिद हुसैन कमलेश पांडेय अमित यादव उदयन आर्य सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।