New Ad

कैसरगंज पुलिस ने किया परमीना को गिरफ्तार। गम्भीर धाराओं में दर्ज मामलों की आरोपी है महिला।

0

बहराइच : जनपद में पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानंजय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्रीधर पाठक के नेत्रत्व में आज उ0नि0 जितेंद्र कुमार सिंह ने मय हमराह म0का0 कविता सिंह का0 आलोक विक्रम सिंह व उ0नि0 रंजीत भारती मय का0 साहिल, का0 कृष्णा कुमार शुक्ल के गठित पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्ता परमीना उर्फ परबीन निवासी ग्राम भोंदई थाना कैसरगंज बहराइच जो इन गम्भीर मु0अ0सं0 352/2021 धारा 147,323,504,506,452,308,304 गम्भीर धाराओं में दर्ज मुकदमों की अभियुक्त थी

गिरफ्तार करके जेल रवाना किया गया तथा इसी थाने ने दूसरे मामलों में वांछित अर्जुन यादव उर्फ सुभाष कुमार निवासी ग्राम घुरनपुर थाना जरवल रोड जिसके के विरुद्ध इन मु0अ0सं0 255/2021 धारा 363,376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट धाराओं में मामले दर्ज हैं गिरफ्तार किया गया इस गिरफ्तारी करने वाली वाली पुलिस टीम मेंमौजूद इन व0उ0नि0 जितेंद्र कुमार सिंह व उ0नि0 रंजीत भारती म0का0 कविता सिंह, का0 आलोक विक्रम सिंह, का0 साहिल, का0 कृष्ण कुमार शुक्ल थाना कैसरगंज जनपद बहराइच पुलिस कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

मां ने किया अपराध मासूम अनम भी जायगी जेल।

बहराइच : जनपद के कैसरगंज थाने में ग्राम भोंदई निवासी परमीना उर्फ परबीन पर कई गम्भीर धाराओं के अपराधिक मामले दर्ज है पुलिस कप्तान सुजाता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कैसरगंज द्वारा जब इस अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तो एक अजीब मामला सामने आया इस महिला की ढाई तीन वर्षीय पुत्री अनम जो अभी तक अपने आप कुछ भी नही कर सकती अपनी मां के द्वारा किये गए अपराध के कारण जेल में रहने को मजबूर हो जाएगी।इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज श्रीधर पाठक ने बताया कि चूंकि ये बच्चा अभी दो या ढाई वर्ष का है और अपनी माता का ही दूध पीता है दुधमुआं बच्चा होने की वजह से इसको इसकी मां से अलग नही किया जा सकता अगर इसकी आयु पांच वर्ष की होती तो ये अपने माँ से अलग रह सकता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.