New Ad

सपा कार्यालय में हुआ खिचड़ी और कम्बल वितरण का आयोजन

0

शुक्लागंज,उन्नाव : मकर संक्रांति के पर्व पर नगर के सपा कार्यालय में विशाल खिचड़ी भोज का आयोजन कराया गया खिचड़ी भोज के आयोजन के दौरान ही पहले से चिह्नित किए गए गरीब, जरूरतमंदों को सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधान सभा प्रभारी ने कंबल बांटे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कड़कड़ाती ठंड में कंबल पाकर गरीबो ने सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। नगर की धोबिन पुलिया के निकट सोख्ता आश्रम के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में सपा जिला सचिव मिन्टू निषाद, पंकज यादव ने खिचड़ी भोज और कंबल वितरण का आयोजन कराया।

 

जहां सपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव और सपा सदर विधान सभा प्रभारी मनीषा दीपक, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला आदि ने कई जरूरतमंदों को कंबल बांटे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर सचिन सिंह,सचिन यादव,रावेन्द्र कुशवाहा,रामनारायण यादव,अंकित यादव,रोहित ठाकुर,विनोद निषाद,बब्लू साहू,विकास,सुनील,पप्पू निषाद,रितेश शर्मा,बउवा गुप्ता,सूरज,मोनू,नीशू आदि लोग मौजूद रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.