New Ad

भाजपा जिलाध्यक्ष के नर्सिंग होम पर मनाया गया खिचड़ी भोज

0
 सुलतानपुर  : मकर संक्रांति का पावन पर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा0आर0ए0वर्मा के नर्सिंग होम गोमती हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के गोमतीनगर स्थित गोमती हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के 20 वें स्थापना दिवस पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया।हास्पिटल की निदेशक पल्लवी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा ने खिचड़ी भोज के मौके पर आगुन्तकों का स्वागत किया और मकर संक्रांति पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।यहाँ प्रातः सुंदरकांड, हवन-पूजन के साथ लोगों का नि:शुल्क शुगर परीक्षण किया गया।
 गोमतीनगर स्थित गोमती हास्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर के 20 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा एवं हास्पिटल की निदेशक पल्लवी वर्मा के संयोजन में भव्य खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।
प्रातः 8 बजे प्रांत प्रचारक रमेश जी की उपस्थित में सुंदरकांड एवं हवन-पूजन किया गया। लोगों की निःशुल्क शुगर लेवल की जाँच की गयी। तत्पश्चात खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ। गोमती हास्पिटल के स्थापना दिवस पर डाॅ आरए.वर्मा एवं निदेशक पल्लवी वर्मा ने कहा पावन पर्व मकर संक्रांति सामाजिक समरसता का पर्व है। यह पर्व सभी को उन्नति , कर्तव्य परायणता एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है।
गोमती अस्पताल परिसर में आयोजित खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं भाजपा के लोग शामिल हुए। खिचड़ी भोज में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, लालजी वर्मा, करन वर्मा, इन्द्रजीत वर्मा, विजय सिंह रघुवंशी , संदीप सिंह, आशीष सिंह रानू, घनश्याम चौहान, विजय त्रिपाठी ,कृपाशंकर मिश्रा, ज्ञान प्रकाश जायसवाल, प्रवीन कुमार अग्रवाल, सर्वेश मिश्रा, नरेन्द्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, भावना सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अजय जायसवाल,अखिलेश जायसवाल, रामेन्द्र प्रताप सिंह, प्रिंस सिंह , सुभाष चन्द्र , दिनेश चौरसिया ,आनन्द जायसवाल ,मनोज मौर्या,  तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.