New Ad

राजा कासिम ने चीन का पुतला फूंक कर जताया विरोध

0

बाराबंकी :  भाजपा नेता राजा कासिम की अगुवाई में चीन का पुतला जैदपुर, थाना चैराहे पर तमाम अल्पसंख्यकों ने फूंक कर चीन का विरोध किया। पुतला दहन से पूर्व कासिम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि चीन ने अमीरूल मोमनीन का चित्र बनाकर अपनी सरकारी मीडिया सीसीटीवी के माध्यम से प्रसारित किया गया। हमारे नबी पाक हुजूर स.अ.व. की बेदबी हिन्दुस्तान का मुस्लमान बर्दाश्त नहीं करेगा।  कासिम ने फ्रंस की भी निन्दा की। निन्दा करते हुए कासिम ने कहा कि हिन्दुस्तान में फ्रांस का विरोध मुस्लिम द्वारा किया जा रहा है, कांग्रेस के इशारे पर, क्योंकि फ्रांस ने सालों से जो सौदा भारत से नहीं हो पाया था वो समय से पहले और पहले की लागत से कम पर फ्रांस ने भारत को राफेल लडाकू जेट दे दिये हैं।

इससे चीन और पाकिस्तान दोनों ही देशों को पीछे हटना पड़ा। मैं भारत के मुसलमानों से गुजारिश करना चाहता हूँ कि चीन हमेशा से इस्लाम का दुश्मन रहा है। इसलिए चीन का विरोध सभी हिन्दुस्तान के मुसलमानों को करना चाहिए। पुतला दहन में शैजी रिजवी, जुबेर अहमद खां, फराज हुसैन, ताहिर किदवई, शैमी रिजवी, अब्बास, तुषारकांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.