New Ad

देश में कोविड टीकाकरण एक सौ 87 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया

0

नईदिल्ली : भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 187.07 करोड़ से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,28,80,254 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 2.53 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। अब तक 2,37,279 प्रीकॉशन खुराक लगाई गई हैं। भारत में सक्रिय मामले आज 13,433 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.03 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,231 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,14,479 हो गई है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,380 नए मामले सामने आएं।पिछले 24 घंटों में कुल 4,49,114 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 83.33 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.43 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.53 प्रतिशत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.