New Ad

लाइफ इंश्योरेंस एजेंट के मेहनत लाती है मानव की जिंदगी: शिव लाल ठाकुर

0

सोनभद्र: ब्यूरो- भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ ब्रांच काउंसिल रॉबर्ट्सगंज संबद्ध आल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेंट्स एसोशिएसन का रविवार को नगर के एक होटल में  शपथ ग्रहण समरोह संपन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव लाल ठाकुर की मौजूदगी में रॉबर्ट्सगंज शाखा के पदाधिकारियों समेत समस्त अभिकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए शपथ लिया। शपथ ग्रहण समरोह को मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ठाकुर ने संबोधित करते हुए तमाम मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने अभिकर्ताओं की जायज मांगों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का ऐलान किया किया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष कपिल देव सिंह,मंडल महामंत्री स्वर्ण सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अशोक कुमार पाण्डेय, मंडल संयुक्त सचिव राजकुमार सिंह, रॉबर्ट्सगंज शाखा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, महामंत्री पूर्णेंदु शुक्ला, कोषाध्यक्ष महेश कुमार,  दीपक सिंह, विजय नारायण मिश्र, नेहाल हैदर खां, समेत सैकड़ों की संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शाखा के पूर्व महासचिव कन्हैया पाण्डेय ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.