New Ad

लोहिया वाहिनी ने मनाई छोटे लोहिया की पुण्यतिथि भाजपा छोड़ सपा में आए ब्रह्मण समाज के दर्जनों युवा

0

सहारनपुर(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : जिला कार्यालय पर सपाइयों ने छोटे लोहिया के नाम से मशहूर समाजवादी विचारक एवं नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी मनाई गई समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी द्वारा मनाई गई। जिसमें जुटे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया तथा भाजपा छोड़कर आए ब्रह्मण समाज के युवाओं को पार्टी में सदस्यता एवं पदाधिकारी भी बनाया गया।

अम्बाला रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जुटे सपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए आह्वान किया कि छोटे लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सकती है।

इसी कार्यक्रम के दौरान भाजपा छोड़कर कृष्णा धाम निवासी अजीत शर्मा और उनके दर्जनों साथियों को सपा की सदस्यता दिलाई गई, जिसमे अजीत शर्मा को जिला सचिव लोहिया वाहिनी भी मनोनीत किया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सचिव अजीत शर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।

सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अर्जुन पंडित एवं वरिष्ठ सपा नेता फैसल सलमानी ने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य हैं। शामिल होने वालों में अजीत शर्मा, दिनेश शर्मा बादल शर्मा, निशांत शर्मा, अंकुश शर्मा, कुणाल शर्मा, अर्जुन शर्मा, प्रियांशु शर्मा, सागर शर्मा, संजय शर्मा, विवेक शर्मा, मोहन शर्मा, प्रशांत शर्मा, दीपांशु शर्मा, विवेक धीमान, रंजीत राणा शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.