New Ad

साइकिल यात्रा के तीसरे दिन लोहिया वाहिनी ने आयोजित की चौपाल

0

अनुराग गुप्ता

बहराइच : समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा लोहिया वाहिनी करे संवाद फिर आएगा समाजवाद कार्यक्रम के अंतर्गत चौपाल का आयोजन हुआ । चौपाल को सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने संबोधित किया। लोहिया अखिलेश जनसंदेश साइकिल यात्रा के तीसरे दिन आज विधानसभा सदर बहराईच में चाकूजोत से साईकिल यात्रा निकाली गई। यह यात्रा रमवापुर, बुधनपुरवा,सपहा,सरवा, ताजपुर,मलनगसिंह,मोगलहा से होते हुए रानीपुर में समाप्त हुई। इस साइकिल यात्रा का जगह जगह किसानों नौजवानों ने स्वागत किया। गांव गांव साइकिल यात्रा का नेतृत्व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने किया, इस साइकिल यात्रा को मुख्यातिथि सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खां&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217;बंटी, व जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने साइकिल चलाकर वहां उपस्थित सभी नौजवानों, युवाओ का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान गांव गांव लोगों से जनसंवाद स्थापित किया गया। जिसमें सपा सरकार की उपलब्धियां बताई गई तथा  भाजपा सरकार की नाकामियों को उजागर किया गया । सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा को पटखनी देना बहुत आसान है बस इन लोगों के झूठ को गांव गांव जनता तक हमें पहुचाना है औऱ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को जन जन को याद दिलाना है। जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा की भाजपा सरकार झूठ की नींव पर टिकी है जो बस कुछ ही दिन की मेहमान है उत्तर प्रदेश की जनता में इनके झूठ से भारी आक्रोश है जिसका जवाब 2022 में सत्ता परिवर्तन कर सपा सरकार बनाने का मन जनता ने बना लिया है।

लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष नंदेश्वर नंद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान नौजवान बेहाल है महंगाई चरम सीमा पर है, भाजपा सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी, दलित-पिछड़ा विरोधी,महिलाविरोधी, आरक्षण विरोधी नीतियों को उजागर करने एवं समाजवादी विचारधारा ,कार्यों एवं नीतियों को जन जन तक पहुचाने के लिए लोहिया वाहिनी ने यह साइकिल यात्रा निकाली है। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आरक्षण को खत्म करने का षड्यंत्र कर रही है क्योंकि भाजपा चाहती है की दबे  कुचले पिछड़े दलित अल्पसंख्यक कोई भी तरक्की न कर सके। इस अवसर पर जिला महासचिव बाबू खान, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर अब्दुल हक,राजितराम यादव, रिंकू सिंह, मयंकर यादव, सुरेश यादव, अरुण यादव, अवधेश यादव, अखिलेश यादव, अरविंद वर्मा, आलोक, नसीब अली, अहद खान, फ़ैज़ सिद्दीकी सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.