
लखनऊ : ब्लैक फंगस से शुक्रवार को लखनऊ में पांच मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान 13 लोगों का ऑपरेशन हुआ। पिछले 24 घंटे के अंदर महज 13 नए मरीज मिले। इनमें 8 मरीजों को KGMU में एडमिट कराया गया, जबकि 4 PGI और एक मरीज को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। KGMU के प्रवक्ता सुधीर सिंह ने बताया कि जिन मरीजों की मौत हुई है उसमें कानपुर, लखीमपुर और मानिकपुर बिहार से दो-दो मरीज थे। एक मरीज मैनपुरी से थी। अब केजीएमयू में म्यूकर माइकोसिस के 194 मरीज हो गए हैं पीजीआई में इस समय कुल 38 मरीज एडमिट हैं। लोहिया में एडमिट मरीजों की संख्या लगभग 24 है। तीनों संस्थानों को मिलाकर मरीजों की संख्या 256 तक पहुंच गई है। शहर में काफी दिनों बाद संस्थानों से म्यूकर के तीन मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। इसमें दो मरीज लोहिया अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए, जबकि एक मरीज पीजीआई से ठीक होकर घर गया।
9 लोगों में 50 इंजेक्शन बांटे गए
रेड क्रांस सोसायटी के अरविंद पाठक ने बताया कि शुक्रवार को 50 इंजेक्शन 9 मरीजों के परिवार लोगों को दिया गया। उन्होंने बताया अभी भी काफी ज्यादा लोगों को इंजेक्शन की डिमांड है। हालांकि काफी दिन बाद इंजेक्शन मिला था। इससे पहले लगातार 25 इंजेक्शन मिल रहे थें। लखनऊ में अभी करीब 700 से ज्यादा इंजेक्शन की जरूरत है।