New Ad

महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

0

उरई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार राष्ट्रीय जेंडर अभियान व महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव के उन्मूलन के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम जिला महिला चिकित्सालय उरई में महिला कल्याण विभाग से महिला कल्याण अधिकारी अलकमा अख्तर द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को राष्ट्रीय जेंडर अभियान के लक्ष्य के बारे में अवगत कराया गया, राष्ट्रीय जेंडर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम,सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना है व महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाना है, कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का प्रचार प्रसार व समस्त हेल्पलाइन नम्बरों 112,1090,1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के पैम्फ्लेट वितरित किये गए। कार्यक्रम में महिला शक्ति केंद्र से जिला समन्वयक नीतू, प्रियंका तथा महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.