diwali horizontal

महाराष्ट्र सरकार देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा देने वाला देश का पहला राज्य बना है

0 105

MAHARASHTRA : भारत में गाय माता का अत्यन्त ऊँचा स्थान है गाय माता को अत्यन्त पवित्र मन गया है

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने देशी गाय को राज्यमाता का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। कैबिनेट बैठक में सोमवार सरकार ने ये फैसला लिया। महायुति सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

 

 

 

 

 

शिंदे ने कहा कि स्वदेशी गायें हमारे किसानों के लिए वरदान हैं। इसलिए हमने इन्हें  राज्य माता का दर्जा देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही हम गोशालाओं में स्वदेशी गायों के पालन-पोषण के 50 रुपए प्रतिदिन की सब्सिडी योजना लागू करने जा रहे हैं। गोशालाएं अपनी कम आय के चलते यह खर्च नहीं उठा सकती थीं, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

 

भारतीय संस्कृति में  गाय के महत्व को देखते हुए फैसला लिया नोटिफिकेशन में सरकार ने कहा कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय के महत्व, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति और जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर और गोमूत्र के अहम स्थान को देखते हुए देशी गाय को राज्यमाता गोमाता घोषित करने की मंजूरी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.