New Ad

मंडल अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन पर वृद्धाश्रम में बांटे फल और मिठाई ।

0 45
सोनभद्र: मंगलवार को  भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर अपने समर्थकों व भाजपा पदाधिकारियों के साथ सलखन स्थित वृद्धाआश्रम में पहुंचकर बुजुर्ग माता व बहनों  असहाय लोगों को खाना खिलाकर उनके साथ  जन्मदिन मनाया साथ ही साथ फल और मिठाई बाट कर माता एवम बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया
जहां उन्होंने कहा कि हमें  असहाय बुजुर्ग मां-बहनों  से बहुत लगाव है  हम सभी को इन्हीं लोगों के साथ अपनी खुशियों को बांटना चाहिए जिससे आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है। इस मौके पर डाला मण्डल अध्यक्ष दीपक दुबे , धर्मेन्द्र जायसवाल, मनीष  तिवारी,विकास चौबे, आईटी विकास सिंह छोटकु, कामेश्वर विश्वकर्मा , चंद्रकांत सिंह, मुकेश पटेल और अन्य लोग मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.