New Ad

कई देशों ने भारत की उड़ानों पर लगाई रोक

0

भारत : देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुनिया के दूसरे देशों ने भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों ने अपने नागरिकों को भारत में यात्रा ना करने की सलाह दी है। नागरिकों को कहा गया है कि मौजूदा समय में वो भारत आने और जाने से बचें। आइए जानते हैं कि अबतक किन देशों ने भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगा दी है&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8230;

हांगकांग

भारत में बढ़ते कोरोना के दैनिक मामलों के मद्देनजर हांगकांग ने 14 दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग का यह फैसला 20 अप्रैल से लागू हो गया है। सरकार ने यह फैसला तब लिया, जब मुंबई से हांगकांग हवाईअड्डे पर पहुंचे कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पहले विस्तारा की उड़ानों पर रोक लगाई गई और उसके बाद सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

कनाडा

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। कनाडा प्रशासन ने 30 दिन तक भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा बताया गया कि इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों में कोविड की पुष्टि की गई है और इनकी संख्या ज्यादा है। कनाडा की स्वास्थ्य मंत्री पैटी हजदू ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

संयुक्त अरब अमीरात

यूएई ने भी भारत में हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। 25 अप्रैल से दस दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया है। हालांकि इस प्रतिबंध में कार्गो उड़ानों को नहीं शामिल किया गया है।

ओमान

बुधवार को ओमान ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया। ओमान ने 24 अप्रैल से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के यात्रियों पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

ऑस्ट्रेलिया

भारत से हवाई यात्रा कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कई यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों की 30 फीसदी तक कम करने का फैसला किया। अब ऑस्ट्रेलिया आने के बाद भारतीयों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आनी होगी। ये रिपोर्ट उड़ान भरने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए।

न्यूजीलैंड

इस महीने दूसरे देशों से आने वाले कुल यात्रियों में से 23 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिसके बाद न्यूजीलैंड सरकार ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया। इन 23 लोगों में से 17 लोगों में भारतीय वैरिएंट पाया गया।

पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अगले दो हफ्ते के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने बीते सोमवार को यह फैसला लिया। पड़ोसी देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के फैलने के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया।

यूनाइटेड किंगडम

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा रद्द होने के बाद ब्रिटेन ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें ब्रिटेन ने जानकारी दी कि हवाई यात्रा को लेकर भारत को रेड लिस्ट में रखा गया है। 24-30 अप्रैल के बीच एयर इंडिया ने यूके से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं यूके प्रशासन ने भारत ने हवाई यात्रा कर देश में आ रहे लोगों के लिए 11 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है।

अमेरिका

20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अपना नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वो भारत में यात्रा करने से बचें। अमेरिका ने भारत को लेवल 4 की कैटेगरी में रखा, जिसका मतलब है कि भारत में कोविड-19 का संक्रमण सबसे ज्यादा है। एडवाइजरी में कहा गया कि सभी यात्री भारत में हवाई यात्रा करने से बचें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.