New Ad

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान घर में मचा कोहराम

0

 

हसेरन कन्नौज l विवाहिता ने घर के अंदर कमरे मे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना लगते ही गांव के लोगों का तांता लग गया। इसकी सूचना मायके दी गई। मायके पक्ष के लोगों ने पहुंचकर ससुराली जनों पर हत्या कर टांगने का आरोप लगाया। वही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हसेरन विकासखंड क्षेत्र के अरूहो गांव मे विवाहिता मनोरमा उम्र 25 वर्ष पत्नी रजनेश अपने घर के अंदर कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होती ही घर परिवार में कोहराम मच गया। रजनीश पुत्र विश्राम की शादी 2021 मे मनोरमा के साथ हुई थी। सास गुड्डी देवी ने बताया मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। आए दिन घर में रहकर झगड़ा फसाद व हत्या करने की कोशिश करती थी। विवाहिता के तीन माह की बेटी भी है। जानकारी होते ही घर परिवार में कोहराम मच गया वही गांव के लोगों का तांता लग गया। वही इसकी सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर सब टांगने का आरोप भी लगाया। पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.