New Ad

14 से दौड़ेगी मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन

0

लखनऊ :   रेल प्रशासन एक नई ट्रेन मऊ से आनंद विहार दिल्ली के बीच दौड़ाने की तैयारी पूरी हो गई है। इसको लेकर 14 फरवरी को मऊ से आनंद विहार दिल्ली के बीच दौड़ेगी। रेलमंत्री पीयूष गोयल दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टेन को मऊ से चलने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे। टेन का नियमित संचालन मऊ से 19 फरवरी से किया जाएगा। टेन में जनरल के चार, स्लीपर के सात, थर्ड एसी के छह, सेकंड एसी के दो और लगेजयान के दो कोच सहित कुल 21 कोच लगेंगे।

टेÑन-05137 मऊ से आनंद विहार दिल्ली के लिए उद्घाटन 14 फरवरी को मऊ से शाम 5.10 बजे रवाना होगी और दूसरे दिन लखनऊ चारबाग स्टेशन से मध्यरात्रि 12.15 बजे छूटकर कानपुर के रास्ते आनंद विहार दिल्ली सुबह 7.15 बजे पहुंचेगी। वापसी में टेÑन 05138 आनंद विहार दिल्ली से मऊ के लिए 15 फरवरी को आनंद विहार से सुबह 11 बजे छूटेगी और शाम 6.05 बजे लखनऊ चारबाग स्टेशन से होते हुए दूसरे दिन देर रात 1.15 बजे मऊ पहुंचेगी। 05139 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस 19 फरवरी से प्रत्येक मंगल एवं शुक्रवार को मऊ से रात 8.50 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से तडके 4.20 बजे होते हुए सुबह 11.30 बजे आनंद विहार दिल्ली पहुंचेगी। वापसी टेÑन 05140 आनंद विहार दिल्ली-मऊ नियमित 20 फरवरी से प्रत्येक बुध एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनस से शाम 4.45 बजे चलकर रात 11.20 बजे चारबाग से होते हुए दूसरे दिन सुबह 6.20 बजे मऊ पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन औंड़िहार, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ और कानपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.