
लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने आज बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 66वें महा परिनिर्वाण दिवस के मौके पर अपने पार्टी दफ्तर में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया । मायावती ने कहा कि आज बाबा साहब की पुण्यतिथि है बसपा बाबा साहेब की सोच को आगे बढ़ा रही हैं।
बीएसपी उनके स्वाभिमान आंदोलन को जिंदा रखेंगी इस मौके पर बसपा सुप्रिमो ने कहा कि जो लोग आज बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं उनको आभार जताती हूं। दूसरी पार्टियों का बाबासाहेब के लिए प्रेम, महज दिखावा है। बाबासाहेब ने पिछड़ों को कानून अधिकार दिलाया। गरीबों के लिए संघर्ष किया। दलित पिछड़ों को संविधान बना कर ताक़त दी।
2022 में बसपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी : मायावती
लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि जाति वादी सरकार जनता को पूरा लाभ नही दे रही है। हमारी सरकार ने 2007 में सभी समाज के लिए काम किया था। 2022 में 2007 से भी मजबूत नतीजों से चुनाव जीतेंगे।यूपी के साथ उत्तराखंड और पंजाब में भी बसपा चुनाव लड़ेगी। उत्तराखंड में अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेंगे, जबकि पंजाब में बसपा,शिरोमणि अकाली दल के साथ चुनाव लड़ेंगी। पंजाब में गठबंधन की मजबूत सरकार बनाएंगे।
सत्ता परिवर्तन करने से संविधान बचेगा :
बसपा सुप्रिमो ने कहा कि बाबा साहेब के स्वाभिमान और आंदोलन को जिंदा रखेंगे। बसपा ने मुस्लिम समाज के लोगों को वोट के शक्ति के प्रति जागरूकता कराई है। कुछ पार्टी और संगठन के लोग दलितों और पिछड़ों का वोट बांटने में लगे है,लेकिन इसका फायदा उन्हें नही मिलेगा। हम सभी समाज को लोगों को एक साथ लेकर चलते है। इस बार सत्ता परिवर्तन और संविधान बचाने की लड़ाई है।
अखिलेश और चंद्रशेखर के गठबंधन पर बोली मायावती :
मायावती ने कहा कि अखिलेश यादव और चंद्रशेखर गठबंधन कर भी लें तो भी कुछ फर्क नही पड़ने वाला। अखिलेश यादव को अभी विजय मिली भी नही है, लेकिन वो विजय संकल्प यात्रा निकाल रहे है। जनता सब समझती है। गठबंधन करने वाले लोग विजय यात्रा निकाल रहे है जो अभी मिली भी नहीं है।
सपा और भाजपा सरकार मे अपराध बढ़ा :
मायावती ने अपने शासन काल की याद दिलाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बसपा के समय में थी। सपा के शासन काल मे अपराध सबसे ज़्यादा होता है। मायावती ने कहा कि चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं ने जो किया वो सबने देखा। अभी सत्ता में नहीं है तब ये हाल है। भाजपा वाले मीडिया को मैनेज कर लेते हैं। भाजपा वाले कहते हैं कि अपराध नही होते लेकिन कोई दिन ऐसा नही बीतता जब यूपी में अपराध न होता हो। मायावती ने कोरोना के थर्ड वेव को लेकर भी कहा कि जागरुक रहने की जरुरत है। तीसरी वेब मुंह फाड़े हुए है। मुख्य चुनाव आयुक्त को सभी चुनावी राज्यों के लिए गाइडलाइन बनानी चाहिए।