
उरई: विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में चल रहा राम जन्म भूमि निधि समर्पण अभियान में भगवान श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या धाम में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे प्रतीक्षारत निर्माण को लेकर प्रतिदिन जिले में कई टोलियां सम्वर्क पर निकल रही है। इसीक्रम में आज राजकीय मेडीकल कालेज उरई, उरई में प्राचार्य द्विजेन्द्र नाथ ने 5 लाख 11 हजार रूपये का सहयोग भव्य मंदिर निर्माण में श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के सदस्य के द्वारा श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित किया। समर्पण राशि के लिये सम्पर्क करने वालो में जिला प्रचारक यशवीर, जिला प्रमुख जयदीप त्रिपाठी, नगरपालक डा. अखण्ड प्रताप सिंह एवं रामजी सेंगर प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।
इसीक्रम में उरई नगर में दयानंद बस्ती में अध्यापक नरेन्द्र निंरजन ने समिति के आग्रह पर अपने परिवार के सदस्य 11000 के हिसाब से 66000 रूपये की राशि अपनी माताजी के द्वारा समर्पित की। व्यापारी महेन्द्र गुप्ता ने भी मंदिर निर्माण के लिये 1,00,000 रूपये एवं राजेश पालीवाल की माता जी ने भी श्रद्धापूर्वक समर्पण राशि समिति के सदस्यों राघवेन्द्र परिहार, लखनलाल चंदैया, डा. मनोज गुप्ता एवं रणवीर सेगर को चैक के माध्यम से समर्पित की।
जालौन नगर में पूर्व सैनिक सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में 55000 की राशि समर्पित की। त्वचा रोग विशेषज्ञ अभय मिश्रा की पत्नी रानी मिश्रा के द्वारा श्रद्धापूर्वक 21,000 की राशि समर्पित की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सह जिला संघ चालक शिवराम नगर प्रचारक अंशुमान, नगर कार्यवाहक सीताराम सहित समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
ग्राम कुठौंद में जयपाल सिंह ने 51,000 रूपये संयोजक धीरज कुमार एवं अभिनव एवं समिति के कार्यकर्ताओं को प्रदान किया। माधौगढ नगर में नगर प्रचारक प्रद्युम्न, सहसंयोजक विनय कैलोरी एवं समिति की उपस्थिति में नारायणदास मिश्रा, दिनेश सोनी, ब्रहमानंद कैलोरी ने श्रीराम मंदिर निर्माण अपना योगदान श्रद्धापूर्वक किया। कदौरा क्षेत्र में ग्राम बबीना के विशाल सेंगर, सुरेश सिंह चैहान, उमाकान्त द्विवेदी, अशोक त्रिपाठी, राजेश पुरवार, साहू ट्रेडर्स, महेश शिवहरे, अजय मोहन सिंह ने समिति के संयोजक देवेन्द्र सिंह चतेला, सुधाकर चतुर्वेदी को मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि प्रदान की।