
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रयागराज की आवश्यक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के संकल्पों को पूरा करने के क्रम में सारस्वत पैलेस मे प्रभारी विपिन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने संगठन के विस्तार और सदस्यता पर प्रकाश डालते हुए सभी को ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को संगठन से जोड़ने की अपील की। महानगर अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने जिला अध्यक्ष और कमेटी की संस्तुति पर आशुतोष कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, महानगर इं.बिपिन शुक्ला को महानगर संगठन मंत्री का दायित्व दिया और मिहिर बरनवाल को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल का महानगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
इस अवसर पर अनिल गुप्ता कोषाध्यक्ष सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल, जे एस बिरदी उपाध्यक्ष सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल, पंकज जायसवाल, उमंग ग्रोवर, नीलेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, मैकूलाल विश्वकर्मा, जय सिंह आदि अन्य व्यापारी उपस्थित रहे सभी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी एवं अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।