New Ad

महिलाओं के हंगामे के बीच नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जों को ढहाया 

0

कानपुर :  शहर के भैरोघाट स्थित नगर निगम की जमीन पर किये गये कब्जो को हटा दिया गया। इस अभियान के दौरान महिलाओ ने जमकर हंगामा किया। बताया गया कि,नगर निगम की जमीन पर करीब चालीस वर्षों से लोगो ने कब्जा कर रखा था और उस पर पक्का निर्मांण भी करवा लिया था।

नगर निगम की ओर से चलाये गये अभियान से पहले यहां के कब्जेदारों को नोटिस भी दिया जा चुका था। लेकिन उसके बाद भी लोगो ने कब्जा नही हटाया था। जिसके बाद नगर निगम की टींम के साथ ही भारी फोर्स मौके पर पहुंचीऔर अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओ की ओर से टीम का विरोध भी किया गया। लेकिन फोर्स के आगे उनकी एक नही चली।
Leave A Reply

Your email address will not be published.