New Ad

क्षत्रिय समाज की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी-योगेन्द्र सिंह करणी सेना का कार्यक्रम सम्पन्न

0

उरई : क्षत्रिय समाज की आज उपेक्षा की जा रही है। इसका करणी सेना विरोध करेगी। बिठूर में लगाई गई पृथ्वी राज चैहान की प्रतिमा को उचित सम्मान नहीं दिया गया। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। यह बात श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने कही। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार की अध्यक्षता एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय गेस्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करणी सेना के पारंपरिक गीत के साथ हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपस्थितजनों को संबोधित कर कहा कि क्षत्रिय समाज को हाशिए पर धकेलने का काम किया जा रहा है। करणी सेना इसका विरोध करती है। जो क्षत्रियों को सम्मान देगा करणी सेना उसका साथ देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि क्षत्रिय सम्राट महिरभोज प्रतिहार जो लक्ष्मणजी के वंशज हैं। इसके अलावा क्षत्रिय समाज के अन्य वीरों को किसी अन्य जाति का बताकर क्षत्रिय समाज के इतिहास को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसी प्रकार बिठूर विधायक द्वारा पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा को स्थापित किया गया। उसमें प्रतिमा स्थल पर जो नाम लिखा गया वह सम्मानित तरीके से नहीं लिखा गया। कार्यक्रम में पृथ्वीराज सिंह चैहान उचित सम्मान नहीं दिया गया। इसके खिलाफ करणी सेना न सिर्फ विरोध कर रही है। बल्कि पृथ्वीराज सिंह चैहान को उचित सम्मान दिलाने की लड़ाई भी लड़ेगी। इस मौके पर डाॅ. अखंड प्रताप सिंह, कपिल तोमर, सैलजा चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मनु तोमर, जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र सिंह सेंगर, जिला प्रभारी सोनू राजावत, सचिन राजावत, राहुल सिंह राजावत, कौशलेंद्र, अभिजीत, ब्रजेंद्र प्रताप, राजा भदौरिया, अमरजीत आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.