New Ad

नवविवाहिता ने पति से विवाद के बाद खुद को लगाई आग,मौत,बचाने में पति भी झुलसा  

0

 

कानपुर  :  कल्याणपुर में रहने वाली नवविवाहिता ने पति से विवाद होने के बाद महिला ने किचन में जाकर खुद को आग लगा ली। जिसे बचाते हुए महिला का पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख.पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन फानन में गंभीर रूप से झुलसे पति और पत्नी को हैलट अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई,तो पति की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।

शिवराजपुर में रहने वाली आरती की शादी 9 माह पहले कल्याणपुर क्रॉसिंग के पास स्थित हरि सिंह की बगिया के पास रहने वाले शिव राम कमल के बेटे आनंद के साथ हुई थी। पड़ोसियों के मुताबिक शादी के कुछ दिनों बाद ही पति-पत्नी के बीच अक्सर मामूली बात पर विवाद होता रहता था। बुधवार को भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की आरती ने किचन में जाकर गैस चूल्हे की मदद से अपनी साड़ी में आग लगा ली। जिसे देख दौड़ा पति महिला को बचाने का प्रयास करते समय वह भी गंभीर रूप से झुलस गया।

वही चीख.पुकार सुन मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन फानन गंभीर रूप से झुलस चुके दंपती को हैलट लेकर गई। जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से झुलसी महिला ने दम तोड़ दिया तो वही पति आनंद की भी हालत नाजुक बनी हुई है। कल्याणपुर थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि घटना के संबंध में स्वजनों से पूछताछ की जाएगी एवं तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.