New Ad

अब बंद कक्ष में महिला फरियादी दर्ज करा सकेंगी शिकायतें

0

रूरा कानपुर देहात : थाना रूरा में महिला हेल्प डेस्क कक्ष न होने के कारण फरियादियों को समस्या होती थी। वह खुलकर अपनी पीड़ा बताने में संकोच करती थी। इसे देखते हुए रूरा थाने में महिला कक्ष का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को नवनिर्मित कक्ष में महिला फरियादियों की शिकायतें ली गईं।अब तक थाना प्रभारी कार्यालय के बगल मे महिला सिपाही बैठकर महिला फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करती थी। इससे महिला फरियादियों को असुविधा होती थी।

इसे ध्यान में रखते हुए थाना परिसर में एक महिला हेल्प डेस्क कक्ष का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई, जिससे महिला सिपाहियों को बैठने के लिए एकांत में बैठकर महिला फरियादियों की समस्याएं सुनने को मौका मिलेगा। इसे फरियादियों को भी अपनी बात कहने में कोई संकोच नहीं होगा। महिला हेल्प डेस्क कक्ष में लैपटॉप कंप्यूटर सहित व्यवस्थित तरीके से चालू हो गया। थाना प्रभारी श्यामजीत सिंह ने बताया कि महिला फरियादियों के लिए महिला हेल्प डेस्क कक्ष की विधिवत शुरुआत कर दी गई

Leave A Reply

Your email address will not be published.