New Ad

लड्डू होली के दिन, ’जीत के पांचों लड्डू भाजपा को मिले’: मथुरा शहर सीट से पं.श्रीकांत शर्मा ने दर्ज की बडी जीत

0

मथुरा : ब्रज में लड्डू होली के दिन विधान सभा चुनावों की मतगणना हुई। मथुरा जनपद की पांचों विधान सभाओं में जीत का लड्डू भाजपा को मिला। पांचों विधान सभाओं में क्लीनस्वीप करते हुए भाजपा ने भगवा फहरा दिया मथुरा विधानसभा विधान सभा सीट पर 262608 लोगों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया श्रीकांत एक लाख 58859 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप माथुर को एक लाख 9803 वोट से पराजित किया।

प्रदीप माथुरा को कुल 49 हजार 56 वोट मिले। जबकि तीसरे स्थान पर रहे एसके शर्मा को 31551 वोट हासिल हुए। सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी देवेन्द्र अगवाल को कुल 18475 वोट हालिस हुए। मथुरा विधानसभा सीट पर कृष्ण कुमार शर्मा, जगदीश प्रसाद कौशिक, रामनरेश उपाध्याय, लाडो देवी, विभोर शर्मा, सत्येंद्र सिंह, सुरेश चंद्र बघेल, अनीता देवी, यतेंद्र सिंह, रवि वर्मा, श्याम सुंदर चुनाव लडे थे।

छाता विधानसभा में कुल 237636 वोट पडे थे। जिसमें चैधरी लक्ष्मीनरायण को 124414 वोट मिले। जबकि उनके निकटत प्रतिद्वंदी रालोद, सपा गठबंधन प्रत्याशी ठाकुर तेजपाल सिंह को कुल 75 हजार 486 मत मिले। चैधरी लक्ष्मीनरायण को 48 हजार 894 मतों से जीत मिली। छाता विधानसभा से कुलभानु कुमार, पूरन देवी कांग्रेस, सोनपाल बसपा, प्रहलाद सिंह चैधरी, सुबराती खान, अतुल, करन सिंह, तेज सिंह, राजीव शर्मा, लक्ष्मीनारायण चुनाव लडे थे।

गोवर्धन विधानसभा में कुल 220567 मत पडे, जिनमें से 99572 मत ठा. मेघश्याम के खाते में आए। मेघश्याम ने 42440 वोटों से जीत हासिल की। जबकि उनके निकटत प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी राजकुमार रावत को 57132 मत मिले। वही सपा रालोद गठबंधन प्रत्याशी पीतम सिंह के खाते में 55247 मत आए वह तीसरे नम्बर पर रहे। दीपक चैधरी कांग्रेस, अन्नत कौशिक, अशोक, प्रेम सिंह, भूरी, पीतम, प्रदीप कुमार, मेघश्याम, शर्मा विपुल, संजय सिंह चुनाव मैदान में थे।

मांट विधानसभा में कुल 223400 मत पडे थे। जिसमें से भाजपा प्रत्याशी राजेश चैधरी को 79956 मत मिले। जबकि उनके निकटत प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी श्यामसुंदर शर्मा को 71349 मत प्राप्त हुए। तीसरे नम्बर पर सपा, रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर रहे उन्हें 57981 मतों से संतोश करना पडा। मांट में सुमन चैधरी कांग्रेस, राज कुमार, रामबाबू सिंह, सुभाष चैधरी, देवेंद्र सिंह, युगल किशोर पांडेय चुनाव लडे थे।

बलदेव विधानसभा विधान सभा सीट के लिए हुए मतदान में कुल 243986 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जिसमें से भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश ने कडे मुकाबले में अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद सपा गठबंधन की बबीता देवी को हराया। बसपा प्रत्याशी यहां तीसरे नम्बर रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.