New Ad

विश्व महिला दिवस पर जिला प्रशासन ने भी किया मातृ वंदन

0

प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित हुईं महिलाएं

बहराइच : आठ मार्च अर्थात विश्व महिला दिवस या यूं कहें कि नारी सम्मान और नारी स्वाभिमान का दिन। इस विशेष मौके पर जिला प्रशासन ने अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित कर समूचे जिले को गौरवांवित किया है विश्व महिला दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक समारोह में सदर विधायक व पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ,बलहा विधायक सरोज सोनकर , जिलाधिकारी शंभु कुमार , मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना विकास अधिकारी राजेश मिश्रा डीपीआरओ उमाकांत पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने जिले की 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया है।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग की महिलाएं तो थीं ही, साथ ही ग्राम प्रधान और सामजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। जन प्रतिनिधियों और जिले के आला अफसरों ने एएनएम, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखपाल, पुलिस विभाग की कांस्टेबिल और उप निरीक्षक, बीएलओ और ग्राम प्रधान को सम्मानित कर मातृशक्ति का सम्मान किया हैस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य कई अधिकारी व सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे

इनसेट :

कोरोना वैक्सीन ने भी बढ़ाया सम्मान :

इस विशेष मौके पर सेहत महकमे ने भी एक खास पहल की। विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने महिलाओं को कोरोना से बचाव की वैक्सीन का टीका लगाकर उन्हें सम्मानित करने का काम किया है। इस दिन जिले के तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष रूप से महिलाओं का टीकाकरण किया गया। इस टीकाकरण की खास बात यह रही कि इन केंद्रों पर टीकाकरण के लिए आने वाली सभी लाभार्थी महिलाएं थीं, इसके अलावा टीकाकर्मी, सत्यापनकर्ता, सुपरवाइजर, चिकित्सक आदि पूरी टीकाकरण टीम भी महिलाओं की ही रही। इस मौके पर कुल 115 महिलाओं का भी टीकाकरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.