New Ad

विंध्याचल के विन्ध्य कारिडोर के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर साइबर ठगी करने से सम्बन्धित एक गिरफ्तार

 विंध्याचल के तीर्थ पुरोहित ने दर्ज कराया था मामला बिहार के पटना का रहने वाला है साइबर अपराधी

0

मीरजापुर । विख्यात देवी धाम विंध्याचल के विन्ध्य कारिडोर के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर साइबर ठगी करने के अभियोग से सम्बन्धित 1 को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल जनपद पर 17 जनवरी 2023 को थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत निवासी भानू पाठक पुत्र सूर्यप्रकाश पाठक द्वारा अज्ञात के विरूद्ध विन्ध्य कारिडोर के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाकर साइबर ठगी करने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी। उक्त तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर मामला पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए यथाशीघ्र घटना का अनावरण करते हुए घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना विन्ध्याचल व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर निर्देश दिए गये। उक्त निर्देश के क्रम में 20 जनवरी 2023 को थाना विन्ध्याचल व साइबर सेल के संयुक्त पुलिस टीम द्वारा भौतिक व इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन कर घटना से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र सुखदेव सुबोध गांधी निवासी ए-20 बैंक मेन कालोनी चित्रगुप्तनगर, थाना पत्रकारनगर, जनपद पटना, बिहार को गिरफ्तार किया गया। थाना विन्ध्याचल पर पंजीकृत उक्त अभियोग में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार को जेल भेजा गया है। गिरफ्तार मनीष कुमार द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मां विन्ध्वासनी कोरिडोर के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया था। उक्त फेसबुक पेज पर अपने बैंक एकाउंट का QR कोड लगाकर विन्ध्य कोरिडोर के नाम पर अनुदान राशि को अपने खाते में मंगा लेते थे। प्राप्त धन राशि को अपने भौतिक सुख सुविधा के लिये प्रयोग करते थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.