New Ad

शिया कालेज में एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

0

लखनऊ : विधि संकाय, शिया पीजी कॉलेज लखनऊ व आली Association for Advocacy and Legal Initiatives Trust एक एनजीओ के मिश्रित सहयोग से एक , एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय रहा Gender Parity in Parliament of India इस कार्यशाला का आगाज़ विधि संकाय के प्राचार्य/ इंचार्ज डॉक्टर एस एम हसनैन के आली के सदस्यों के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने ने कहा की भारतीय संसद व राज्य विधायिका में महिलाओं की संख्या बहुत कम है, देश की आजादी के इतने वर्षो बाद भी स्थिति जस की तस है, उन्होंने कहा कि सुधार की जरूरत है उस पर बल दिया जाना चाहिए।

कार्यशाला में आली की आरसी यूनिट इंचार्ज नीतू गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के तमाम देशों की संसद में महिलाओं की संख्या पर चर्चा करते हुए समाज में महिलाओं की स्थिति पर भी चर्चा की। उन्होंने संविधान व विभिन्न कानूनों में महिलाओं के हक में दिए गए अधिकारों पर भी चर्चा की।

आली की एक और सदस्या नगीना ने अपने सम्बोधन में कहा की महिलाओं की भागीदारी हर क्षेत्र में हमेशा से कम रही है क्योंकि उन्हें परिवार में लड़कों की तरह नही पाला जाता। नगीना ने कहा पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए जो 33% आरक्षण दिया गया है वहां पर भी महिलाओं के पति ही काम करते हैं। उन्होंने ने महिलाओं के हित में पारित किए गए कई अंतर रास्ट्रीय कन्वेंशन पर भी चर्चा की।

सिनियर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एस सादिक हुसैन आबिदी ने अपने संबोधन में संसद में महिला सदस्यों के आरक्षण सम्बंधी बिल के कई वर्षो से पेंडिंग पड़े रहने की बात कही। कार्यशाला के अंतिम चरण में विद्यार्थियों से सवाल जवाब का सेशन भी हुआ। कार्यशाला का सफल संचालन डॉक्टर नूरीन जैदी ने किया। इस कार्यशाला में विधि विभाग से प्रतिनिधि ( कार्यशाला कन्वीनर) थे डॉक्टर नूरीन जैदी व डॉक्टर वहीद आलम । कार्यशाला में विधि संकाय के सिनियर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ एस मोहसिन रजा, डॉक्टर अजयवीर, डॉक्टर प्रबोध कुमार गर्ग, डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, आली की सदस्या सगुफ्ता व भारी संख्या में विधि के विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.