New Ad

हृदय खोलकर राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें : गणेश केसरवानी

0
प्रयागराज: राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) के कल्याणी नगर की ओर से निधि संग्रह अभियान जन-जन तक पहुंचाने के लिए रविवार को वाहन रैली निकाली गई।
मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी सामाजिक समरसता की भावना के साथ अपना हृदय खोलकर दिव्य एवं भव्य राम मंदिर निर्माण में अपना योगदान दें।
अध्यक्ष ने रैली में लोगों से कहा कि अयोध्या में भगवान राम मंदिर का निर्माण लगभग 500 वर्ष लंबे अवधि के संघर्ष के बाद निर्माण हो रहा है। यह सभी भारतवासियों के लिए गौरवपूर्ण है।
रैली कल्याणी देवी से शुभारम्भ होकर रानी मंडी, चैक, बहादुरगंज, राम भवन, मुट्ठीगंज, कीडगंज, कटघर, बलुआ घाट होते हुए कल्याणी देवी पार्क में समाप्त हुई।
रूप से पुनीत वर्मा, शिवकुमार पाल, विवेक अग्रवाल, किशोरी लाल जायसवाल, अजय अग्रहरि, राजेश केसरवानी, रितेश केसरवानी, परमानंद वर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, धीरज केसरवानी, राजू बच्चा, केशव शर्मा, दीपक शर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.