New Ad

BJP का ट्रंप कार्ड बनेगा पसमांदा मुसलमान:यूपी से शुरू होगी पसमांदा स्नेह यात्रा, लोकसभा की 80 सीटों पर पार्टी की नजर

0

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने तैयारियां शुरू कर दी है। BJP की नजर यूपी की सभी 80 सीटों पर है। इसको लेकर पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही कारण है कि पार्टी पसमांदा मुसलमानों को रिझाने में लगी हुई है। इसके लिए 27 जुलाई से BJP पसमांदा स्नेह यात्रा शुरू करेगी। यह यात्रा गाजियाबाद से शुरू होकर यूपी के सभी मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जाएगी। जहां पसमांदा मुसलमानों के साथ बातचीत करेगी। इसके अलावा यह यात्रा देश के अन्य राज्यों से भी गुजरेगी।

दरसा, यूपी में बीते दिनों हुए निकाय चुनाव में BJP ने 391 मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इनमें उसके 61 मुस्लिम कैंडिडेट ने जीत भी हासिल की थी। चेयरमैन की 5 सीटों पर BJP के मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिली थी। निकाय चुनाव के बाद ही BJP ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के कुलपति रहे प्रो. तारिक मंसूर को भाजपा कोटे से विधान परिषद का सदस्य भी बनाया। इस जीत के बाद BJP लगातार मुस्लिम उम्मीदवारों पर अपना विश्वास जता रही है।

&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;यूसीसी पर विपक्ष बरगलाने की कोशिश कर रहा&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217;
राष्ट्रीय मुस्लिम पसमांदा महाज (RMPM) की तरफ से राजधानी लखनऊ में पसमांदा समाज के साथ UCC को लेकर रविवार (23 जुलाई) को बैठक हुई। यूपी सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर मुसलमानों के बीच में गलतफहमियां हैं। विपक्ष उन्हें बरगलाने का काम कर रहा है। बैठक में यूपी अल्पसंख्यक कल्याण आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी समेत कई बड़े मुस्लिम चेहरे मौजूद थे।

पसमांदा मुसलमानों के लिए BJP करा रही कई प्रोग्राम
BJP लगातार यूपी में पसमांदा मुसलमानों के बीच कार्यक्रमों को करा रही है। इसमें पार्टी की मुसलमानों से जुड़ी पॉलिसी के बारे में बताया जा रहा है। पूरे देश में BJP पसमांदा बुद्धिजीवी सम्मेलन करा रही है। इसमें पसमांदा समाज से आने वाले बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। पिछले 1 साल के दौरान BJP मुसलमानों के लिए कार्यक्रम कर रही है। इ​​​​​नमें से एक कार्यक्रम प्रधानमंत्री की &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;मन की बात&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; भी रहा। पीएम मोदी के &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;मन की बात&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; की किताब का उर्दू में अनुवाद करके बांटा भी गया।

क्यों पसमांदा पर BJP लगा रही दांव?
यूपी की 80 लोकसभा सीटों में 29 सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। पूरे प्रदेश में करीब 4 करोड़ मुसलमान हैं और उनमें सबसे अधिक आबादी पसमांदा मुसलमानों की है। वेस्ट यूपी में मुस्लिम वोटरों की संख्या सबसे अधिक मानी जाती है। यहां की सहारनपुर, मेरठ, कैराना, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद ,रामपुर, संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीटें हैं।

2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद और नगीना में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का लक्ष्य यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतना है। निकाय चुनाव से भाजपा को यह लगने लगा है कि दोनों ही पार्टियों के कोर वोटर में सेंध आसानी से लगाई जा सकती है। लिहाजा BJP पसमांदा नेताओं पर दांव लगा रही है।

पसमांदा समाज में 20 से ज्यादा जातियां हैं
भाजपा पसमांदा मुसलमानों पर पूरी तरह से फोकस बनाए हुए हैं। पसमांदा में 20 से ज्यादा जातियां हैं। इसमें सैफी ,अंसारी, अल्वी, कुरैशी, मंसूरी, इदरीसी, सलमानी, रायन, भटियारा, मोची, मनिहार, पैमादी, गुर्जर, राजगीर, गद्दी, मेवाली, रंगरेज, भड़भूजा, नालबंद, धोभी, शाह, फकीर, हम्माल, जुलाहा और शिशगर जातियां प्रमुख हैं।

देश के कई राज्य पसमांदा मुसलमान बाहुल्य
अगर देश भर की बात की जाए, तो यूपी के साथ ही साथ पसमांदा मुसलमानों की संख्या बिहार, राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, केरल, आंध्र प्रदेश, असम में भी है। इन सभी जगहों पर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मुस्लिम वोटर्स का साथ होना जरूरी माना जाता है।

नए पसमांदा वोटर्स को जोड़ने के लिए BJP की रणनीति
भाजपा पिछले एक दशक से नए वोटर्स को जोड़ने के लिए लगातार रणनीति तैयार कर रही है। यही कारण है कि भाजपा ने मुस्लिम वोटर तक पहुंचने के लिए पसमांदा मुसलमानों को चुना है। भाजपा ने पसमांदा नेताओं पर जो दांव खेला है, उसका फायदा यूपी की 29 लोकसभा क्षेत्र में मिल सकता है। अभी तक ये लोग बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के लिए वोट करते आए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.