New Ad

किसान आन्दोलन न झुकने वाला है न टूटने वाला है: तनुज पुनिया

0

किसान मार्च में बोले कांग्रेसी नेता

 

बाराबंकी :  मोदी सरकार के तीन कृषि काले कानूनो की वापसी के लिये किसान ने आर-पार की लड़ाई ठान ली है सरकार के दमन के आगे किसान आन्दोलन न झुकने वाला है न टूटने वाला है। अब देश के अन्नदाता के दिल मे अहंकारी किसान विरोधी राजा के लिये कोई जगह बची नही है मोदी अपना अहम त्याग कर किसान के मन की पीडा समझ कर तीनो काले कानूनो को तत्काल वापस ले। उक्त उद्गार उ.प्र. कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने  कांग्रेस कार्यालय पर किसान मार्च निकाले जाने के पूर्व कांग्रेसजनो तथा किसानो के बीच व्यक्त किये।

 

तदोपरान्त कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन, जनपदीय प्रभारी कामराज यादव, तनुज पुनिया की अगुवाई में विशाल किसान मार्च निकालकर पुलिस प्रशासन से तहसील गेट पर धक्का मुक्की, धरना प्रदर्शन कर गगनभेदी नारो के बीच जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपाति को प्रेषित ज्ञापन प्रशासन के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार को सौप कर कृृषि काले कानूनो को वापस लिये जाने की जोरदार मांग की। कांग्रेस कार्यालय से निकले किसान मार्च जब पटेल तिराहे होते हुये तहसील गेट पहंुचा तो स्थानीय प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ किसान मार्च को रोक लिया जिस पर काफी देर तक पुलिस तथा कांग्रेस नेताओ मे धक्का मुक्की झड़प होती रही

 

जिसमे युवक कांगे्रस के अध्यक्ष सिकन्दर अब्बास रिजवी चोट लगने से बेहोश होकर गिर पडे जिस पर कांग्रेसजन सडक पर धरने पर बैठकर किसान कानून वापस लेने तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे उसके बाद नायब तहसीलदार ने आकर कांग्रेसजनो से ज्ञापन लिया और धरने को समाप्त कराया। किसान मार्च मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, सिकन्दर अब्बास रिजवी, शबनम वारिस, सोमन वैश्य, पिंकी पाण्डेय, रामू यादव सहित सैकड़ो की संख्या मे कांग्रेसजन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.