New Ad

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

0

महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों का हुआ जोरदार स्वागत

फतेहपुर:  भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के प्रथम जनपद आगमन के अवसर पर युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। छिवली नदी से लेकर के समापन स्थल ओम गार्डन तक युवा मोर्चा जिंदाबाद के उद्घोषों से समूचा जनपद गुंजायमान रहा। साथ ही साथ महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज निषाद, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजीत भारती का भी स्वागत कार्यक्रम उत्साह से परिपूर्ण देखा गया। युवा मोर्चा के जहानाबाद, हुसैनगंज अयाह शाह, सदर, खागा एवं बिंदकी विधानसभाओं के समस्त मंडलों के पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।

औंग, चौड़गरा, गुंडापुर मोड़, मुरादीपुर, मलवा, मेडिकल कॉलेज, नउवा बाग, डाक बंगला, सदर अस्पताल, बाकरगंज, ज्वाला गंज, वर्मा चौराहा, पटेल नगर चौराहा, विद्यार्थी चौराहा, श्याम नर्सिंग होम, बुलेट चौराहा, अवंती बाई चौराहा समेत अन्य स्थानों में कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम के समापन स्थल ओम गार्डन में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा, जिला प्रभारी प्रकाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेई, शिव प्रसाद त्रिपाठी ने आशीर्वाद देते हुए भविष्य की भाजपा को उत्साहित करने का काम किया। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने आए हुए समस्त युवा तरुणाई का हृदय से स्वागत अभिनंदन करते हुए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के बाबत रणभेरी बजने के साथ जीत की हुंकार भरी। कहां की युवा मोर्चा ही फतेहपुर जनपद के छह विधानसभाओं की जीत का रास्ता तय करवा कर सफलता दिलाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक युवा मोर्चा अपनी टीम का गठन करके ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को सम्मिलित करेगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रसून तिवारी, विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरी, जिला महामंत्री सावन गुप्ता, उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला मंत्री आशीष तिवारी, ऐश्वर्य सिंह चंदेल, रोहित शर्मा, उदय प्रताप सिंह, प्रशांत ओमर, विक्रम सिंह, रोहित कश्यप, विकास तिवारी, आशीष सिंह, चेतन चौहान, रवि तिवारी, पूरन सिंह, आभाष मिश्रा, शिवम ओमर, रितिक विश्वकर्मा, सत्यम बाजपेई, वैभव द्विवेदी, आशीष सिंह, कोमल सिंह, शानू सिंह, धनंजय पांडे, राजवर्धन सिंह, योगांशु श्रीवास्तव, सुमित द्विवेदी, अमित सिंह, नीरज यादव, मनीष सोनकर, सुयश सिंह, स्मिता सिंह, प्रशांत पाटिल, यश प्रताप सिंह, बेटू सिंह, विवेक मिश्रा, राजा गुप्ता, नीरजा चौहान, साधना चौरसिया, रीता सिंह तोमर, आशा सिंह, मुनिया सिंह, वंदना द्विवेदी, नीता गुप्ता, उमा गुप्ता, संगीता द्विवेदी, गायत्री सिंह, मंजू शुक्ला, निधि तिवारी, शैलजा राज लोधी, अंजू त्रिपाठी, रेखा सरोज, संगीता, जयदेव सिंह गौतम, संतु तिवारी, मनोज सविता, हिमांशु त्रिपाठी, किशन शुक्ला, शिवम अवस्थी, प्रबल तिवारी, शिवम, अपर्णा सिंह, आशुतोष विश्वकर्मा, संदीप चंदेल, अरविंद पाल, रितेश, अरुण भदौरिया आदि लगभग पांच सैकड़ा के करीब युवक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.