बैठक में भाजपा पर जम के बरसे पूर्व मंत्री
बाराबंकी : विधान सभा क्षेत्र रामनगर के आधा दर्जन गांवो में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने बैठक कर सभी को भाजपा के जुमलेबाजी से कैसे लड़ना है गुर सिखाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविंद गोप ने ग्राम कुम्हरवा,चांदपुर उतखरा,निजाम पुर, जलुहामऊ,पूरे मनभावन सिंह,दतौली, बेरिया, अजीजम्मऊ में अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी का वही सबसे बड़ा कार्यकर्ता होगा जिसका बूथ मजबूत होगा, उसी की सिफारिश से गांव का विकास होगा।इसमें सभी के लिए नारा है अपना बूथ सबसे मजबूत।इसमें सब को लगकर पार्टी के लिए वोट बढ़ाने पर जोर देना होगा तब जाकर इस जुल्मी जालिम सरकार से कामयाबी हासिल होगी।यह भाजपा के लोग बड़े मायावी हैं चुनाव के समय नया शिगूफा छोड़ेंगे,इनके बहकावे में नहीं आने वाला है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,नसीम कीर्ति,अतीक चौधरी, पारस चौहान,हशमत अली गुड्डू, विवेक सिंह,प्रभात सिंह, जय सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।