New Ad

पालीथीन से कैंसर के रोगी बढ़ रहेःअनामिका

0

प्रयागराज :  अनामिका चैधरी प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में आज रविवार को सिंगल यूज पालीथीन मुक्त प्रयागराज के लिए अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि पालीथीन मानव जाति के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है, हमारे शहरों को गंदा कर रहा है, जगह जगह नाले नाली चोक होकर शहर का स्वरूप बिगाड़ रहें हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज पालीथीन में गरम चीजें रखने से उसमें से बहुत खतरनाक रसायन निकलता है जो शरीर के अंदर जाने पर कैंसर सहित बहुत से बीमारी को फैलाते हैं।

 

उन्होंने मंदाकिनी मिश्रा, वंदना सोनी, नीलम शुक्ला, आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला, अनीता तिवारी, सुमन बाला, मृणाली मिश्रा, रामजानकी निषाद सहित सभी स्वयंसेवकों के साथ दारागंज सब्जी मंडी में तथा आस पास रहने वाले लोगों को पालीथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। राजीव श्रीवास्तव, सजल अग्रवाल, रमेश वर्मा, विजय केशरी, राकेश मिश्रा, अन्नू निषाद, राहुल मिश्रा, सोनू अरोरा, के पी पांडे ने तीर्थ यात्रियों से गंगा तट को पालीथीन मुक्त रखने के लिए आग्रह किया। इसके पूर्व नगर निगम प्रयागराज तथा गंगा विचार मंच ने गंगा तट पर स्वच्छता कर एक गाड़ी कूड़ा हटाया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्याम बहादुर, कैप्टन सुनील निषाद, सोमनाथ मिश्रा, राजीव श्रीवास्तव, नीलम शुक्ला, नेहा केशरी, विजय केशरी, सजल अग्रवाल, वंदना सोनी, प्रेम सोनी, आस्था तिवारी, शीतल शुक्ला, अन्नू निषाद, अनीता तिवारी, राकेश मिश्रा, मंदाकिनी मिश्रा, मृणाली मिश्रा, सुमन बाला, अनिल शुक्ला, राम जी मिश्रा, के पी पांडे, रामजानकी निषाद, रमेश वर्मा, सोनू अरोरा, नगर निगम के सुपरवाइजर डी.पी.पांडे के साथ निगम के कर्मचारियों ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.