
अयोध्या। कचहरी परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। कांग्रेस महापौर पद प्रत्याशी एडवोकेट कंचन दुबे ने कार्यकर्ताओं के साथ सेनानी भवन पर प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर केक काटकर जश्न मनाया। इस मौके पर तमाम महिलाओं व एडवोकेट ने कंचन दुबे को माला पहनाकर उनका स्वागत किया आयोजित कार्यक्रम में महापौर पद प्रत्याशी एडवोकेट कंचन दुबे ने कहा कि आज जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। देश में अराजकता का माहौल है। यदि भाजपा को रोकने का दम है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी में है। कांग्रेस ही हर वर्ग की सच्ची हितेषी है। इस मौके पर समीरा बानो बरकतउल्ला निशा ताहिर उल निशा अमरुद निशा वंदना सोनी पूजा श्रीवास्तव प्रेम कीर्ति तिवारी छाया पांडे मीरा शुक्ला विनीता मौर्या सुनीता पांडे शहंशाह शहजाद खान जगदीश तिवारी के के सिंह योगेंद्र प्रताप सिंह चंदन शन्डिल्य डीएन तिवारी हिमांशु पांडे सारस्वत दुबे आदि मौजूद रहे